Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : पिपरसमां चौराहे के पास हुआ हादसा

                               


 शहर के नए फोरलेन बायपास पर पिपरसमां चौराहे पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में मिनी ट्रक पीछे से घुस गया। हादसे में चाल की मौत हो गई है, जबकि क्लीनर घायल हो गया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक इरफान खान (35) निवासी हरियाणा आयशर मिनी ट्रक से महाराष्ट्र से दिल्ली जा रहा था। शिवपुरी शहर के नए फोरलेन बायपास पर पिपरसमां चौराहे के पास सामने खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में इरफान खान की मौत हो गई है। उसी मिनी ट्रक में सवार क्लीनर तोहिद खान घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ