Music

BRACKING

Loading...

बाढ़ राहत कोष में जमा कर सकते हैं सहायता राशि

 


शिवपुरी,  संभाग के जिलों में मानसूनी वर्षा तथा संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से पीड़ित व्यक्ति के लिए सहायता राशि बाढ़ राहत कोष हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पीड़ितों को हरसंभव मद्द देने एवं राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने हेतु आम नागरिकों से अपील है कि इच्छुक नागरिक कार्यालय आयुक्त, ग्वालियर संभाग ग्वालियर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष कमांक-0751-2440034 एवं प्रभारी अधिकारी उप आयुक्त(राजस्व), ग्वालियर संभाग ग्वालियर का मोबाईल नम्बर- 94257-29394 एवं श्री बी.एस.मण्डलोई संयुक्त आयुक्त (विकास) ग्वालियर संभाग ग्वालियर का मोबाईल नम्बर-94254-45065 तथा श्री शिवप्रसाद, उप संचालक विधि, पंचायत एवं विकास का मोबाईल नम्बर-94250-77035 पर संपर्क कर सहायता राशि बाढ़ राहत कोष में जमा करायी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ