Music

BRACKING

Loading...

सुखद:बाणगंगा, सिद्धेश्वर और भदैया कुंड को संवारेगा पर्यटन बोर्ड



 शिवपुरी तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात निर्मित होने के बाद शहर के पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थलों को संवारने के लिए पर्यटन बोर्ड आगे आया है। क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर केपी यादव की पहल पर यह दल शिवपुरी आया और उसने शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कर जानकारी एकत्रित की।

जहां बाढ़ के कारण प्रमुख पर्यटन स्थल भदैया कुंड जर्जर हुआ है वहीं बाउंड्री गिरकर ध्वस्त हो गई। दूसरी ओर असुरक्षित वातावरण के चलते बाणगंगा पर्यटन स्थल पर विगत दिनों एक मासूम की जान भी चली गई। इस बाढ़ ने शहर के सिद्धेश्वर मंदिर की बाउंड्री को भी ध्वस्त कर दिया। सांसद डॉक्टर केपी यादव ने शहर के पर्यटन स्थलों को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम सें संवारने के लिए बात की। इसके लिए 2 दिन से शिवपुरी जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की टीम शिवपुरी आई है।

यहां उन्होंने पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा ने बताया की टीम ने सिद्धेश्वर मंदिर, भदैया कुंड जैसे स्थानों पर जाकर सर्वे किया और वहां पर क्या-क्या सुविधा विकसित हो सकती हैं। इसका खाका भी तैयार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ