Music

BRACKING

Loading...

​​​​​​​समस्या:शहर में खुदाई कर सीवर लाइन बिछाई, बारिश में मिट्टी बैठने से धंसक रहीं सड़कें



शिवपुरी  सीवर प्रोजेक्ट का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ है, उससे पहले ही सीवर लाइन के ऊपर बिछाई जा रहीं सड़कें धंसक गईं हैं। शिवपुरी शहर में खुदाई करके सीवर लाइन बिछाई गई है, वहां बरसात के बाद मिट्टी बैठने से सड़कें धंसक रही हैं। सबसे अधिक नुकसान शहर की मुख्य थीम रोड में हो रहा है।

शहर के ग्वालियर बायपास से राम स्टील के आगे तक थीम रोड कई जगह से धंसक गई है। सड़क धंसकने वाली जगहों पर ठेकेदार ने फिलहाल गिट्‌टी भरवा दी है। इसी तरह सर्किट हाउस रोड भी एक जगह धंसक गई है। यह सड़क पांच साल पहले पूरी तरह से धंसक गई थी। तब फिर से बनाना पड़ी। इस साल अतिवृष्टि की वजह से सीवर लाइन खुदाई वाली जगह सड़क धंसक गई है। सीवर लाइन खुदाई से पूरा शहर शुरूआत में बुरी तरह प्रभावित हुआ।

ग्वालियर बायपास से राम स्टील के आगे तक थीम रोड कई जगह धंसकी

  • थीम रोड: शहर की थीम रोड ग्वालियर बायपास से राम स्टील के आगे तक करीब 500 मीटर सड़क कई जगह धसक गई है। यहां वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ठेकेदार ने गड्ढों में गिट्‌टी भर दी है, जिससे हादसे होने से तो बच रहे हैं, लेकिन धूल उड़ने से दो पहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
  • मेडिकल कॉलेज के पास: मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के आगे थीम रोड पर डामरीकरण हो गया था। लेकिन 2-3 अगस्त को अतिवृष्टि के पानी से सड़क यहां काफी हद तक कट गई है। लोग बेस कमजोर होने की भी बात कह रहे हैं। जहां पानी का बहाव ज्यादा रहता है, वहां सड़क बनाते वक्त बेस मजबूत रखने की जरूरत है।

सर्किट हाउस रोड पांच साल बाद फिर धंसकी

सीवर लाइन खुदा के बाद पीडब्ल्यूडी ने सर्किट हाउस रोड बनाई थी। एक करोड की लागत से बननी सीसी सड़क जुलाई 2016 में 16 टन बजनी ट्रक से पापड़ की तरह टूट गई। विभाग ने दूसरी बार फिर से डामरीकरण कराया और इस बार एक करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर दिए। पांच साल बाद सर्किट हाउस सड़क फिर से धंसक गई है।

कॉलेज के पास सड़क धंसकी

शहर के गर्ल्स काॅलेज के पास सड़क कई दिनों से धंसकी पड़ी है। सड़क के नीचे खुदाई करके सीवर लाइन बिछाई गई है। का प्रेशर ठीक से नहीं हुआ और सड़क बनाने वाले ठेकेदार ने भी बेस ठीक से तैयार नहीं कराया। इसी कारण धंसकी पड़ी सड़क पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। यहां हादसे होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ