Music

BRACKING

Loading...

प्रदूषण रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी सीईओ-उरेती*

 


बिर्रा-शासकीय हाई स्कूल बोरसी के तत्वावधान में 18 अगस्त को छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें आम,अमरूद,नीम, गुलमोहर सहित अन्य प्रकार के पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सीईओ कुबेर सिंह उरेती थे। मुख्यातिथि उरेती जी ने अपने संदेश में ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण को समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाने के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। इस अवसर पर विकास खंड प्रभारी स्वीकृति मंच बम्हनीडीह उमेश कुमार दुबे,एफ एल साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा,तोषण तिवारी प्राचार्य डीडीएस स्कूल बिर्रा, रमेश कुमार मेहरा प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरिया, उमाशंकर खूटे प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सिलादेही,चरण सिंह खैरवार प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल तालदेवरी, भारती धन्नू चंद्रा सरपंच ग्राम पंचायत बोरसी,महेंद्र महिपाल जनपद पंचायत सदस्य, रोहित चंद्रा जनभागीदारी अध्यक्ष हाई स्कूल बोरसी, गोविंद आजाद उप सरपंच ग्राम पंचायत बोरसी, संतोष यादव प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा, एनपी पटेल पूर्व प्राचार्य हाई स्कूल बोरसी, कृष्ण कुमार कश्यप प्राचार्य हाई स्कूल बोरसी, नवधा चंद्रा, ललित मनहर ,उत्तम साहू ,हीरालाल कश्यप, ओम प्रकाश, अरुण कश्यप, शकुन मानिकपुरी,परस आजाद, योगेश निर्मलकर, तुलेश्वर देवांगन, मथुरा मधुकर, परमेश्वर कुर्रे, कल्पना, रमेश टंडन ,देव लाल पटेल ,चेतराम चंद्रा, पवन चंद्रा, शिव कश्यप, हेमंत कश्यप, सुनील चंद्रा, बंधु राम साहू उपस्थित थे*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ