नरवर क्षेत्र के गांव में बाढ़ का पानी तो उतर गया, लेकिन बाढ़ से मिले जख्म अब भी मौजूद हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि गांव में सर्वे के नाम पर महज खानापूर्ति चल रही है। धरातल पर कुछ भी होता दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों को शासन द्वारा मुहैया कराया जाने वाला न तो राशन मिला और न ही घर गिरने के चलते सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि।
यह आरोप मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे बाढ़ पीड़ितों ने लगाए। वह बोले हमें न तो राशन मिला और न ही मुआवजा। पटवारी, सचिव पर सर्वे में गड़बड़ी के आरोप भी लोगो ने लगाए। महिलाएं बोली- मंत्री साहब कह गए थे दस-दस पसेरी अनाज मिलेगा लेकिन अभी तक एक दाना नहीं मिला। ग्राम पंचायत रायपुर के लोगों ने प्रशासन से राहत राशि देने की मांग की।

0 टिप्पणियाँ