Music

BRACKING

Loading...

समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं हैं महिलाएं - खुशियों की दास्‍तां

 


शिवपुरी मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह का संचालन किया जा रहा है। आजीविका मिशन के तहत इन समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। शिवपुरी के बदरवास विकासखंड के ग्राम बारई के स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद कई महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

 ग्राम संगठन बारई की अध्यक्ष श्रीमती सीमा ने बताया की समूह की महिलाएं जैकेट निर्माण का कार्य कर रही हैं। अन्य आसपास के गांवों की लगभग 25 सौ महिलाएं भी इस काम से जुड़ी हैं और आर्थिक आय प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन के द्वारा पहले समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। आज महिलाएं पूरे उत्साह से सक्रिय होकर काम में जुटी हैं जिससे महिलाएं प्रतिमाह 6 से 8 हजार रुपये कमा रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा जनरल स्टोर, किराना स्टोर और कृषि गतिविधियां भी की जा रहीं हैं।
   गत दिवस जब संभागायुक्त ने ग्राम का भ्रमण किया और समूह की महिलाओं से उनकी गतिविधियों की जानकारी ली, तब उन्होंने भी समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और महिलाओं से कहा कि इसी प्रकार सभी आगे बढ़े और शासन की अन्य योजनाओं का लाभ लें, क्योंकि जब महिलाएं सशक्त होंगी तो सशक्त समाज का निर्माण होगा और वे आत्मनिर्भर बनेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ