जांजगीर-नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के पीएसी बैठक दिनांक 27 अगस्त को सभा कक्ष मैं संपन्न हुआ आज की इस बैठक में 16 बिंदुओं पर चर्चा हुई सर्व सम्मति से पास किया गया इस बैठक में श्री प्रमोद देवांगन लेखापाल के नियमितीकरण के संबंध में श्री नारायण कुमार आदित्य अभियंता एवं अधिकारी कर्मचारी के व्यवहार में भी विचारों एवं निर्णय लिया गया निकाह क्षेत्र में निर्माण कार्य की स्थल परिवर्तन पर चर्चा की गई जगनी कंस्ट्रक्शन द्वारा नगर विकास के निर्माण कार्यों में बढ़ती जा रही उदासीनता एवं लापरवाही पर भी विचार किया गया गूंगा तालाब के किनारे सामुदायिक भवन के पास रिक्त भूमि में आंगनबाड़ी एवं वार्ड नंबर 3 में आंगनबाड़ी निर्माण करने की बात हुई नगर पालिका क्षेत्र के समस्त वार्डों में विद्युत बल्ब लगाए जाने के संबंध में विचार हुए एवं निर्णय लिया गया यह बैठक लगभग 3 घंटा चली नगर पालिका के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि आज की बैठक में जितनी भी कार्य एजेंडा में रखा गया था सभी को पास कर दिया गया आज की इस बैठक में अध्यक्ष के साथ ही सभापति विवेक सिसोदिया देव कुमार गढ़वाल श्रीमती सीमा राजू शर्मा श्रीमती सीताराम कुमार यादव विष्णु यादव रामविलास राठौर एवं उपाध्यक्ष आशु गोस्वामी एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।*

0 टिप्पणियाँ