Music

BRACKING

Loading...

दतिया ( भाई-बहन ) 11 साल की लड़की, 7 साल के बच्चे की हत्या

दतिया के सपा पहाड़ में बुधवार दोपहर सगे भाई-बहन की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बच्चों को पहले जहर खिलाया फिर धारदार हथियार से काट कर मार डाला गया। हत्या के पीछे सौतेली मां का हाथ बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सपा पहाड़ के रहने वाले अरविंद प्रजापति (37) ने दो शादियां की हैं। अरविंद मजदूरी करता है। पहली शादी 12 साल पहले भिंड जिले के दबोह की रहने वाली माधुरी से हुई थी। माधुरी से उसे दो बच्चे जान्हवी (11) और अर्नब प्रजापति (7) थे। जान्हवी कक्षा 3 और अर्नब क्लास 1 में पढ़ता था। एक साल पहले माधुरी से तलाक हो गया। बच्चों को उसने अपने पास रख लिया। पता चला है तलाक के दो-तीन दिन बाद माधुरी ने दूसरी शादी कर ली। अरविंद ने भी 8 माह पहले छत्तीसगढ़ की रहने वाली ज्योति मौर्य से दूसरी शादी कर ली।

बुधवार को अरविंद मजदूरी पर गया था। ज्योति भी किसी काम से इंदरगढ़ गई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे अरविंद खाना खाने के लिए घर पहुंचा। यहां उसने कमरे में दोनों बच्चों के शव पड़े देखे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सौतेली मां पर शक
पुलिस बच्चों की सौतेली मां यानी ज्योति मौर्य से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को ज्योति ने अंजाम दिया है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद धारदार हथियार से वार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ