बिर्रा :- संकुल केन्द्र बिर्रा के तत्वावधान में आचार्य चाणक्य सभागार में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक थे।
अध्यक्षता हरिराम जायसवाल,विशिष्ट अतिथि एम.एल.बाम्हणी(जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा),के.के.बंजारे(बीईओ बम्हनीडीह),हिमांशु मिश्रा(एडीईओ बम्हनीडीह),मनोजकुमार तिवारी(व्याख्याता),रितेश रमण सिंह (राजमहल बिर्रा)उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की पूजा तत्पश्चात शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा के छात्र प्रवीण तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,गुरूवंदना प्रस्तुत किया गया। वहीं उद्द्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक मकान की नींव की तरह होते है। क्योंकि नीव यदि मजबूत है तो भवन में भी किसी तरह कमजोरी आएगी।
आज के परिवेश में शिक्षकों को जनगणना का काम, मतगणना का काम, वोटर लिस्ट एवं वर्तमान समय में कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्क के रूप में काम लिया जाता है। इसके बाद भी शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से कर रहे हैं। शिक्षकों को बधाों की रुचि के अनुसार शिक्षित करने की कोशिश की जानी चाहिए। क्योंकि बच्चे जिसमें रुचि लेंगे उसे अच्छे से सीखते हैं।
कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हरिराम जायसवाल ने कहा कि आज शिक्षक संघ द्वारा लगातार 20-22 वर्षों से शिक्षकों-सेवानिवृत शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक साथियों को सम्मानित किया गया।
इस तरह से विकासखंड बम्हनीडीह से श्रीमती अनीता सागर शिक्षिक सोनादह,तुलसी दिव्या शिक्षक (भाटापारा) बिर्रा, उमेश दुबे शिक्षक एलबी एमएस से, मथुरा मधुरकर सहायक शिक्षक तालदेवरी, आगस राम कश्यप शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा,छबि पटेल सहायक शिक्षक बोरसी, संतराम कश्यप सहायक शिक्षक बिर्रा इस तरह से टोटल 21 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
इसी तरह विकासखंड बलौदा, विकासखंड अकलतरा, विकासखंड पामगढ़,विकासखंड नवागढ़,एवं सेवा निवृत्त शिक्षक का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन मनोज तिवारी,संतोष यादव,आभार आयोजन कर्ता लखनलाल कश्यप ने किया वही पत्रकार जितेन्द्र तिवारी,हेमंत जायसवाल,एकांश पटेल,शिक्षक पं तोषण तिवारी,गीताप्रसाद तिवारी,रामकिशोर देवांगन मौजूद थे।








0 टिप्पणियाँ