Music

BRACKING

Loading...

भू माफियाओं पर सबसे बड़ी कार्यवाही आज प्रशासन ने 12 करोड़ से बने घर-दुकान को तोड़ा

 मध्यप्रदेश में भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन का हथौड़ा एक बार फिर चला है। जबलपुर में भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ से बने घर-दुकान को तोड़ दिया

निगरानी शुदा बदमाश पप्पू अकील और शकील अहमद पर जिला प्रशासन ने बुधवार सुबह-सुबह कार्रवाई की। 12 करोड़ रुपए में अवैध रूप से बने लगभग 11 हजार वर्गफुट में निर्मित भवन, 4 दुकान और गोदाम को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्दश पर यह कार्रवाई की गई है

कार्रवाई के दौरान किसी विरोध को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिम जवान तैनात रहे।कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम अधारताल नमः शिवाय अरजरिया, नायब तहसीलदार संदीप कुमार जायसवाल, सीएसपी गोहलपुर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ