Music

BRACKING

Loading...

धमकी से डरी बच्ची ने 13 दिन बाद मां को सुनाई आपबीती दुष्कर्म की

 

                                                              प्रतीकात्मक फोटो।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में 8वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले स्कूल बस से उतरने के बाद छात्रा का अपहरण किया। फिर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे डरी बच्ची करीब 13 दिन तक चुप रही। रविवार को उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां उसे थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी डीपी लोहिया के मुताबिक, वारदात राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की है। 13 साल की छात्रा 6 सितंबर की दोपहर साढ़े 3 बजे स्कूल बस से घर लौटी थी। बस स्टॉप पर उतरते ही 21 साल के आशीष वर्मा ने उसे रोका। कुछ बात करने का कहा। उसने कहा कि गाड़ी में बैठ जा, तुझे घर छोड़ दूंगा। क्षेत्र का ही होने की वजह से नाबालिग उसकी बातों में आ गई और उसके साथ बैठ गई। इसके बाद वह बच्ची को अपने न्यू काॅलोनी स्थित घर पर ले गया। यहां उसने चिल्लाते हुए बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ दुष्कर्म कर उसे धमकाया।

घर से आरोपी को दबोचा
आरोपी के चंगुल से छूटी लड़की डर के मारे कुछ भी नहीं बोल रही थी। रविवार को उसने हिम्मत कर अपनी मां को पूरी बात बता दी। मां उसे पचोर थाने लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने रेप, अपहरण, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को पकड़ने एक टीम बनाई और आरोपी की उज्जैन लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को उज्जैन भेजा गया। आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए पचोर अपने घर पर आ गया। यहां पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ