Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी ,पोहरी के बछोरा गांव से 2 दिन पहले लापता युवक कुएं से शव बरामद हत्या की आशंका

                                        


पोहरी के बछोरा गांव से दो दिन पहले लापता एक युवक का शव सोमवार को कुएं में मिला। युवक के पैर में पत्थर बंधा हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि घर से निकलते समय उसने जेब में 20 हजार रुपए रखे थे, जो गायब हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

बछोरा का रहने वाला 20 साल का वीरू पुत्र रामदयाल धाकड़ 18 सितंबर को देर शाम किसी काम से घर से 20 हजार रुपए लेकर निकला था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे तलाश लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजन थाने पहुंचे। सोमवार दोपहर वीरू का शव पास में ही एक कुएं में मिला। वीरू के पैर रस्सी से बंधे हुए थे। एक पत्थर भी रस्सी के दूसरे कोने पर बंधा हुआ था। सिर में भी चोट के निशान नजर आ रहे थे, जिसके चलते परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि वीरू बहुत अच्छा तैराक था, ऐसे में उसे पानी में डुबाना आसान नहीं था, यही वजह रही है कि हत्यारों ने उसके पैर पत्थर से बांध दिए थे। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

वीरू को पानी में जिंदा फेंका गया होगा
पुलिस सूत्रों की माने तो वीरू को अगर मार कर पानी में फेंका गया होता तो उसके पैर क्यों बांधे जाते? ऐसे में आशंका यह भी है कि पैर में पत्थर बांधकर उसे जिंदा ही कुएं में फेंका गया होगा। ताकि वह किसी भी हालत में तैर न सके और लाश पानी से ऊपर न आ सके।

पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत का कहना है कि कुएं में लाश मिली है। युवक की हत्या की गई है या यह आत्महत्या है। ये सब पीएम रिपोर्ट के बाद ही क्लियर हो सकेगा। अभी परिजनों से बात नहीं हुई है। इस कारण उनकी बात भी सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट व परिजनों के बयानों के बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ