Music

BRACKING

Loading...

लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा 22, 23 एवं 24 सितम्बर को ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे


 

शिवपुरी,    लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा 22, 23 एवं 24 सितम्बर को तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा 22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे पोहरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11.30 बजे ग्वालियर सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 23 सितम्बर को प्रातः 9 बजे जय विलास पैलेस ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार 24 सितम्बर को भी जय विलास पैलेस ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत अपराह्न 3 बजे ग्वालियर से पोहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ