मध्यप्रदेश के कई जिलों में हाउसिंग बोर्ड पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत पीपीपी मो़ड पर निर्माण कार्य कर रहा है। इसी तर्ज पर ग्वालियर-चंबल अंचल के जिलों में भी हाउसिंग बोर्ड नए प्रोजेक्ट लेकर आया है। इसमें प्रायवेट फर्म्स की भागीदारी को और बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को बाल भवन में इंवेस्टर्स समिट आयोजित की गई।
इसमें शामिल होने के लिए एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी को प्रस्तावित प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताई कि हाल ही में पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत रीवा में कलेक्ट्रेट भवन और ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया। जिसकी काफी प्रशंसा हो रही है।
एडिशनर कमिश्नर ने बताया कि पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत जिन भी स्थानों को चिन्हित किया गया है, वे शहर की पॉश लोकेशन में शुमार हैं। ऐसे क्षेत्रों में नवीन तकनीक से निर्माण कर न केवल शहर का कायाकल्प होगा, बल्कि निर्माण के माध्यम से निवेश करने वाली फर्म को भी खासा लाभ होगा।
समिट में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना,श्योपुर गुना, शिवपुरी के इंवेस्टर्स मौजूद रहे। हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर भरत यादव भी वर्चुअली बैठक में शामिल रहे। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक में डिप्टी कमिश्नर एसके सुमन, हाउसिंग बोर्ड कमिश्रनर भरत यादव, एसडीओ कौशलेंद्र चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री सूर्यकांत शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रदेशभर के प्रोजेक्ट की दीं जानकारी, निवेश के लिए किया आमंत्रित
शिवपुरी: 75.28 करोड़ रुपए होंगे खर्च
क्या बनेगा:
- कलेक्टर कार्यालय परिसर (नई जमीन पर) एबी रोड
- शिवपुरी शहर में चौराहों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का विकास, स्ट्रीट पोल में लाइटिंग
- पर्यटन स्थलों का विकास
- राजस्व कॉलोनी में 111 आवास (ई,एफ,जी,एच,आई टाईप)
- ऑफिसर कॉलोनी , पुलिस लाइन के पास 4 डी टाइप भवनों का निर्माण कार्य
- तहसील शिवपुरी, पोहरी, करैरा, पिछोर, कोलारस में मीटिंग हॉल का निर्माण
- हायर सेकंडरी स्कूल का निर्माण कार्य
- शिवपुरी तहसील का विस्तारीकरण
- शिवपुरी एसडीएम कार्यालय का निर्माण
- बैराड में 2 रूम का रेस्ट हाउस भवन
- पुराने बस स्टैंड क्षेत्र की दुकानें, अंत्योदय रसोई का निर्माण
श्योपुर: 19.68 करोड़ रुपए होंगे खर्च
क्या बनेगा: चंबल कॉलोनी में 41 क्वार्टर, 1 विश्राम गृह, कलेक्ट्रेट भवन का एक्सटेंशन, बंजारा डेम का नदी के घाटों का सौंदर्यीकरण, शहर का सौंदर्यीकरण गेट, पार्क, स्ट्रीट लाइटिंग आदि का निर्माण कार्य
मुरैना: 38 करोड़ रुपए होंगे खर्च
क्या बनेगा:
- एबी रोड के समीप जौरा खुर्द की 1.603 हेक्टेयर भूमि पर कलेक्टर बंगले का निर्माण
- कलेक्टर बंगले की बाउंड्रीवाल
- पुलिस अधीक्षक बंगला व बाउंड्रीवाल
- 156 क्वार्टर (डी,ई,एफ,एच,आई टाईप)
- एसएएफ ग्राउंड मुरैना के समीप 10.87 हेक्टेयर भूमि का विकास कार्य
दतिया: 47 करोड़ रुपए होंगे खर्च
क्या बनेगा:
- 1.40 एनजीओ (गृह विभाग के लिए) और 40 जीएडी पूल के आवास
- पुलिस चौकी, नवीन एसडीओपी कार्यालय, जीएसपी अजाक कार्यालय, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ, रक्षित निरीक्षक कार्यालय
- ऑडिटोरियम
- इंडोर स्टेडियम एवं पीजी कॉलेज में खेल सुविधा
- बस स्टैंड एवं अन्य निर्माण कार्य
भिंड: 65.52 करोड़ रुपए होंगे खर्च
- 6.63 हेक्टेयर भूमि पर 92 शासकीय आवास गृह
- कार्यालय जल संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग स्टोर।
0 टिप्पणियाँ