Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत


शिवपुरी, 

जिले के काली पहाड़ी गांव में एक ग्रामीण पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण बिजली और बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे जाकर बैठा था। बताया जा रहा है कि खैरोदा गांव निवासी जयराम पुत्र पर्वत सिंह यादव रविवार को भैंस चराने काली पहाड़ी गांव के पास गया था। दोपहर बाद वहां तेज बारिश होने लगी और तेज गड़गड़ाहट के साथ पास ही बिजली गिरी तो वह एक बरगद के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया, ताकि बारिस और बिजली से बच सके, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर बिजली कड़की और बरगद के पेड़ पर गिरी, जिससे बिजली की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ