सिटी कोतवाली थाने में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कराया
शहर के माधव चौक शिवपुरी पर ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक रोकी। बाइक पर बैठे दो युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए। पीछे से दो और युवक आए एवं ट्रैफिककर्मी को धमकाने लगे। भागने वाले दोनों युवक आए और बाइक उठाकर ले गए। कोतवाली पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक माधव चौक पर बिना नंबर की बाइक को रोका तो दो युवक गाड़ी खड़ी करके चले गए। पीछे से बाइक से दो और युवक आए, ट्रैफिक पुलिस को धमकाने लगे। कहने लगे कि मेरी दोस्त की बाइक रोकने की हिम्मत कैसे हुई। अभद्रता के साथ गाली गलौज तक करने लगे। धमकाने के दौरान लोगों की भीड़ लग गई और साथी आकर बाइक को उठाकर ले गए। पुलिस ने ट्रैफिककर्मी कमलेश भिलाला की रिपोर्ट पर वीरेंद्र बंजारा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ