शिवपुरी अमोला थाना क्षेत्र के मामोनी खुर्द गांव में खेत में भैंस घुसने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई व मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। विवाद में घायल मां और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लिया। कमला विश्वकर्मा निवासी मामोनी खुर्द गांव थाना अमोला ने बताया कि शनिवार की उसका बड़ा बेटा महेश आया और छोटे भाई लखन विश्वकर्मा से कहने लगा कि तेरी भैंस मेरे खेत में घुस गई।
इस बात को लेकर विवाद करने लगा, हाथ में लिए कुल्हाड़ी लखन के सिर पर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। मैं उसे बचाने गई तो मेरे भी पैर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कमला ने बताया कि वह पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करना चाहता है इसलिए आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता है। पहले भी घर से 10 क्विंटल गेहूं चोरी कर बेच दिए थे।
0 टिप्पणियाँ