मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि इसके अलावा प्रशिक्षकों की आवश्यकताओं, प्रत्येक अकादमी के सपोर्ट स्टाफ आदि के लिए भी अलग एसओपी तैयार करें। उन्होंने कहा कि इससे दक्षता, गुणवत्तापूर्ण आउटपुट और प्रदर्शन में एकरूपता हासिल होगी। श्रीमती सिंधिया ने सेलिंग अकादमी के प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों की डाइट, बोट, अन्य सहायक उपकरणों, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी, टेलेन्ट सर्च आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर एशियन सेलिंग फेडेरेशन के अध्यक्ष श्री मालव श्रॉफ, प्रमुख सचिव खेल श्री गुलशन बामरा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता, न्यूट्रीशनिस्ट सुश्री आराधना, स्पोटर्स साईंस के डॉ. जिन्सी थामस और सेलिंग के अन्तर्राष्ट्रीय कोच श्री जे.एल. यादव उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ