Music

BRACKING

Loading...

शिक्षक दिवस के दिन बच्चों द्वारा शिक्षकों का समान- शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सबरिया डेरा तुस्मा में


 ग्राम तुस्मा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सबरिया डेरा तुस्मा में कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए शिक्षक दिवस को शांति पूर्वक ढंग से मनाया गया  सुबह से ही छात्र छात्राओं में आज के दिन को लेकर काफ़ी उत्साह देखने को मिला आज के दिन भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर सन 1888 को हुआ था और इनके जन्म दिवस को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में भारी उत्साह के साथ मनाया जाता है,इतना ही नहीं बल्कि इसके जन्म दिवस को लेकर सभी स्कूल कालेजों में नृत्य गान चुटकिला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है, आज के दिन शिष्य और गुरुओं के अहम दिन माना जाता है

तुस्मा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सबरिया डेरा के प्रधान पाठक लाल जी पटेल एवं समस्त स्टाफ गढ़ के हाथो द्वारा मां सरस्वती और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित फूल माला अर्पित और नारियल तोड़कर सभी बच्चो को आशीर्वाद प्रदान किया और कहा हम सभी शिक्षक एक रोड के समान होते है क्योंकि हम ना जाने कितने सारे बच्चे को पढ़ा लिखा कर उनके मंजिल तक पहुंचा चुके है, फिर भी हम सभी यही के यही है उसी तरह एक रोड पर ना जाने कितने लोग चल कर जहा जाना चाहते है वहा चले जाते हैं किन्तु वह रास्ता वही के वही रहेता है कहकर समझाइश दिया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ