(शिक्षक दिवस के अवसर पर चाणक्य सभागार बिर्रा में हुआ शिक्षकों का सम्मान)
बिर्रा-5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर चाणक्य सभागार बिर्रा में जन जागरण समिति बिर्रा द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक एवं उत्कृष्ट शिक्षक और शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवम मां सरस्वती के चैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे।
उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसी तरह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी.पी. तिवारी प्राचार्य डी डी एस स्कूल बिर्रा, एफ. एल. साहू प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा, ध्रुव कुमार कहार प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा,उमाशंकर खूंटे प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलादेही,उमेश दुबे ने कहा कि हमारे देश में गुरू को गोविंद से भी बड़ा दर्जा दिया गया है,
क्योंकि ईश्वर तक पहुंचने और सत्मार्ग पर चलने का रास्ता गुरू ही बताते हैं। समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक सम्मान समारोह में 7 सेवा निवृत्त शिक्षक और 31 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया ।
इस अवसर पर आभार व्यक्त जनजागरण समिति के संरक्षक मणिलाल कश्यप ने किया। इस अवसर पर जन जागरण समिति वितरण के मणिलाल कश्यप (संरक्षक), शत्रुघ्न लाल निषाद (अध्यक्ष), पितांबर कश्यप, (उपाध्यक्ष ),देवचंद यादव (सचिव), एकादशिया साहू,तेजराम कश्यप, जोगीराम कश्यप,जीवन लाल देवांगन,टीकाराम देवांगन,बैगा साहू उपस्थित थे।






0 टिप्पणियाँ