बिर्रा-दीवान मोहल्ला (मरार पारा) बिर्रा में गणेश चतुर्थी पर स्थापित किया गया था जो सोमवार को अंतिम दिन भक्तों ने भगवान गणेश की विशेष आरती पूजन करने के साथ भंडारे का प्रसाद वितरण कराया। शाम को संगीतमयी भजन गीतों की ध्वनि के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें विघ्नविनाशक भगवान गणेश की विदाई सोमवार को भक्तों ने धूमधाम से की मांदर की थाप और ढोल-नगाड़े के संग रंगगुलाल उड़ाते भक्तों ने जमकर थिरके जिसमें समिति सदस्य बहुत खुश नजर आए। साथ ही गणेशजी के जयकारे लगाए। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ भक्तों ने उन्हें विदा किया। विसर्जन का दौर सोमवार को सुबह से ही शुरु हुआ जो मंगलवार तक जारी रहा। छोटे बच्चों के लेकर महिलाओं और युवाओं ने मिलकर अपने प्यारे गणपति को विदा करने से पहले उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। ग्राम पंचायत बिर्रा में कोरोना के चलते सीमित स्थानों पर ही भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। गजानन की अंतिम विदाई के दौरान सड़कों पर श्रद्धालु भक्त व महिलाओं ने भगवान गजानन को अंतिम विदाई देते हुए अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। देश में सुख, समृद्धि के साथ कोरोना की शीघ्र विदाई के लिए आशीर्वाद मांगा। ट्रैक्टर ट्राली,सहित निजी व दोपहिया वाहनों से श्रद्धालु गणपति बप्पा को लेकर घनवा सागर के तट पहुंचे जहां पूजा अर्चना के साथ विर्सजन किया। कोविड गाइडलाइन के चलते इस बार झांकी नहीं निकाली गई, लेकिन अपने प्यारे गणेश महाराज को विदा करने लोग नदी, तालाब तक जरूर पहुंचे। इस अवसर पर पुजारी संजू तिवारी मुख्य जजमान ननकी बाई जीवन पटेल,समिति के मुख्य कार्यकर्ता एकांश पटेल एवम संजय, पुसाऊ ,सौंखी पटेल,जगराम पटेल,हीरा (ननकी), गेंदराम,बलीराम,भानू,डब्लू,सुरेश,नारायण, चैतू, भादोलाल,किरण,शशि,जोगी,युधिष्ठिर,सागर, दीपसाय,पितांबर,गोपाल,अजय,किशन,राजेश्वरी,ललिता,संगीता,पूजा,अंजली,नेहा,सुधा,सरिता उपस्थित थे।*

0 टिप्पणियाँ