Music

BRACKING

Loading...

ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकालने वाले आरोपी बैंक कैशियर को शिवपुरी पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

 


दिनाँक 23.01.2018 को थाना नरवर में फरियादी ने रिपोर्ट की कि उसकी माँ के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से किसी ने धोखाधड़ी कर 3 लाख 41 हजार रूपए निकाल लिये है जिस पर से थाना नरवर में अपराध क्रमांक 20/2018 धारा 420,467,468,471 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना की गई दौराने विवेचना उक्त बैंक का कैशियर दोषी पाया गया आरोपी द्वारा फरियादी की माँ के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 3 लाख 41 हजार रूपए निकालकर अवैध लाभ अर्जित किया था आरोपी वर्ष 2018 घटना के बाद से ही फरार था। जिस पर माननीय न्यायालय करेरा द्वारा धारा 73 सीआरपीसी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी तलाश हेतु थाना प्रभारी नरवर मनीष शर्मा द्वारा चौकी प्रभारी मगरौनी उपनिरीक्षक मुकेश दुबोलिया के नेतृत्व में टीम रवाना की गई थी उक्त टीम द्वारा आरोपी को जिला करौली राजस्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को उप जेल करेरा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष शर्मा  थाना प्रभारी नरवर, उपनिरीक्षक मुकेश दुबोलिया चौकी प्रभारी मगरौनी, आरक्षक देवेन्द्र परिहार, भारत बघेल, साहिल खान, महेंद्र कुशवाह,नीरज और आलोक की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ