ग्वालियर शहर में 4 दिन से बारिश नहीं हुई है। साथ ही मानसून सक्रिय है। इससे दिन का तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। 10 दिन बाद अधिकतम तापमान फिर से शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे पहले 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदा होने तक तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
राजस्थान के ऊपर 5 से 6 अक्टूबर के बीच प्रतिचक्रवात बनने की संभावना है। इसके बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़त के साथ 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।
अभी केवल गरज-चमक के साथ पड़ सकती है बौछार
शाहीन तूफान पाकिस्तान के दक्षिण तट पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण अंचल की ओर नमी आ रही है, जिससे बाछल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में 4 अक्टूबर तक बौछार पड़ सकती है। राजस्थान के ऊपर 5 से 6 अक्टूबर के बीच प्रतिचक्रवात बनने की संभावना है। इससे ग्वालियर- चंबल संभाग से दूसरे सप्ताह के शुरुआत में मानसून विदा होगा। इसके बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।
-वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
0 टिप्पणियाँ