Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : देश मे तय किया गया 100 करोड़ कोविड टीकाकरण का सफर

शिवपुरी,  देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का सफर तयकर बेमिसाल उपलब्धि हासिल की है, यह दुनिया का सबसे बड़ा एवं सबसे तेज अभियान है। इस बड़ी उपलब्धि के अवसर पर गुरुवार को शिवपुरी के वैक्सीनेशन केन्द्रो को रंगोली, रंगीन झाडियों आदि से सजाकर धूमधाम से मनाया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस बड़ी उपलब्धि के अवसर पर जिला चिकित्सालय शिवपुरी परिसर में कल्याणी धर्मशाला, वैक्सीनेशन केन्द्र को रंगोली, रंगीन झाडियों इत्यादि से सजाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, शिवपुरी मण्डल अध्यक्ष श्री विपुल जैमिनी को आमंत्रित किया गया। पूर्व विधायक द्वारा वैक्सीनेटर टीम व वेरीफायर का सम्मान किया गया।
देश की इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश के कुल 6.44 करोड़ एवं शिवपुरी जिले के 14.42 लाख हितग्राहियों का टीकाकरण कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा कोविड वैक्सीनेशन में लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, वैक्सीनेटर टीम को बधाई दी है एवं शिवपुरी जिले की आमजन से अपील की है कि 18+ के जिन नागरिकों को अभी तक प्रथम डोज नहीं लगा है एवं जिनकी दवितीय डोज हेतु समयावधि पूर्ण हो चुकी है, वह नजदीकी कोविड टीकाकरण केन्द्र पर कोविड का टीकाकरण जरूर लगवाये ताकि वह कोविड-19 महामारी से अपने व अपने परिवार की सुरक्षित रख सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ