Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 25 अक्टूबर को शिवपुरी आएंगी , किसान भाई बोई जाने वाली फसल के अनुसार ही खाद खरीदें



शिवपुरी ल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एक दिवसीय प्रवास के दौरान 25 अक्टूबर को शिवपुरी आएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 25 अक्टूबर को दोपहर 01.30 बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 02.45 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत सांय 5 बजे शिवपुरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।  
---------------------------------------------------

 जिले में उर्वरक डीएपी, एनपीके, यूरिया एवं एसएसपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। समस्त कृषक बंधु डीएपी/एनपीके शांतिपूर्वक क्रय कर सकते हैं।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि किसान भाईयों से अपील है कि वर्तमान में बोई जाने वाली फसल जैसे सरसों, मसूर हेतु आवश्यकता अनुसार ही खाद खरीदें। गेहूं की बोनी हेतु अभी से उर्वरकों को एकत्रित न करें, गेहूं की बोनी के समय ही उर्वरक खरीदें ताकि सभी कृषकों को सुगमतापूर्वक उर्वरकों का वितरण किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ