Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में डेंगू का कहर:एक दिन में रिकॉर्ड 38 मरीज मिले, अब तक 294

 


ग्वालियर महानगर में डेंगू धीरे-धीरे सभी वार्डों में पहुंचने लगा है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग और जिला अस्पताल मुरार में गुरुवार को 98 संदिग्ध मरीजाें के सैंपल की जांच में 52 लोगों काे डेंगू निकला है। यह इस सीजन के सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज है। गुरुवार को मिलेे 52 डेंगू पॉजिटिव मरीजों में से 38 मरीज ग्वालियर के हैं तथा 14 मरीज दतिया, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, झांसी और धौलपुर के हैं।

ग्वालियर में भी इस सीजन में पहली बार इतने अधिक डेंगू के मरीज एक साथ मिले हैं। इससे पहले 21 सितंबर को ग्वालियर में डेंगू के 30 मरीज मिले थे। जिले में अब डेंगू पीड़ित मरीजाें की संख्या 294 पहुंच गई है। इनमें से भी 7 से 30 सितंबर के बीच ही 267 डेंगू के नए मरीज सामने आए हैं। जिले के 144 बच्चों में भी डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

कमलाराजा में एक और बच्चे की मौत

महानगर में दिमागी बुखार, वायरस सहित मच्छरजनित बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इसके चलते बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) में गुरुवार को एक और बच्चे की मौत हो गई है। चार दिन में 6 बच्चों की मौत दिमागी बुखार, सेप्टीसीमिया, दिल में छेद व बुखार से हो चुकी है। गुरुवार को छतरपुर के 8 साल के बच्चे को बुखार और इंफेक्शन के चलते परिजन गंभीर हालत में लाए थे। डॉक्टरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ