शिवपुरी कोलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 2 बजे चार हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने लुकवासा के एक कबाड़ा कारोबारी भोला राठौर सहित ऑटो चालक हेमंत रघुवंशी के साथ हाईवे पर कट्टे की नोंक पर 67 हजार की नगदी सहित ऑटो में भरे लाखों रुपए के दाल-चावल की लूट की। हालांकि, पुलिस सिर्फ 17 हजार रुपए नगद लूटे जाने की बात कह रही है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।
ऑटो पंचर होने के कारण रुक गए थे हाईवे पर
लुकवासा निवासी कबाड़ा कारोबारी भोला राठौर ऑटो चालक हेमंत रघुवंशी के ऑटो में कबाड़ा भर कर शिवपुरी बेचने गया था। हेमंत को शिवपुरी से लुकवासा तक का एक किराना कारोबारी का भाड़ा मिल गया तो वह दाल, चावल, पोहा के कट्टे भर कर शिवपुरी से लुकवासा के लिए रवाना हुआ। रात को कोलारस बायपास हाईवे स्थित भाड़ोता के ओवरब्रिज पर ऑटो पंचर हो गया। रात होने के कारण दोनों लोग न तो ऑटो की पंचर सुधरवा पाए और न ही टायर बदल पाए। दोनों ऑटो साइड लगाकर सो गए। रात करीब दो बजे एक पिकअप में सवार होकर चार हथियारबंद बदमाश आए और उन्होंने हेमंत और भोला को हथियार की नोंक पर कब्जे में लेकर ऑटो में भरे 60 कट्टे दाल और चावल लूट कर पिकअप में लोड कर लिए। इसके अलावा हेमंत की जेब में रखे 17 हजार और भोला की जेब में रखे 50 हजार रुपए लूट लिए गए। हालांकि पुलिस का तर्क है कि सिर्फ 17 हजार रुपए लूटे गए हैं।
कबाड़ा कारोबारी ने नहीं किया था पेमेंट
कोलारस टीआई आलोक सिंह भदौरिया का कहना है कि हमने शिवपुरी के उस कबाड़ा कारोबारी से बात की है। जिसे भोला ने अपना कबाड़ा बेचा था।
0 टिप्पणियाँ