जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर ने राज्य सरकार से लंबित 14 प्रतिशत लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश जारी करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर अध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी, संरक्षक डॉ अनुरूप साहू, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, संयोजक अरुण देवांगन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जनवरी 2020 से लंबित 4% मंहगाई भत्ता, जुलाई 2020 से लंबित 3% मंहगाई भत्ता व जनवरी 2021 से लंबित 4% मंहगाई भत्ता एवं जुलाई 2021 से 3 % मंहगाई भत्ता को मिलाकर कुल लंबित 14 % मंहगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी किया जावे।
महंगाई की मार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों पर भारी है।
महंगाई के इस दौर में राहत देने दीपावली त्योहार के पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत अपने कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता जारी करना चाहिए। संघ के सचिव धनुर्जय सेठिया, कोषाध्यक्ष नन्दूरम साहू सहसचिव नीलमणी साहू ने शीघ्र ही कर्मचारी हित मे लंबित 14 प्रतिशत मंहगाई भत्ता जारी करने की मांग की है।
संघ के मीडिया प्रभारी भीमेन्द्र सेठिया व लक्ष्मीनारायण साहू ने बताया कि छ ग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के सघन सदस्यता अभियान का कार्य जारी है। सभी स्वजातीय ओबीसी संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी गण इसमें सम्मिलित हो सकते है। इस हेतु जगदलपुर ब्लाक में मनीष अहीर, दरभा ब्लाक में उग्रसेन यादव, लोहंडीगुड़ा ब्लाक में हरेन्द्र ठाकुर, तोकापाल ब्लाक में आंनद साहू, बकावंड ब्लाक में देवनारायण साहू, बस्तर ब्लाक में देवराज पटेल व बास्तानार ब्लाक में ढालसिंह ठाकुर से संपर्क कर सदस्यता ग्रहण कर सकते है। संघ के महासचिव राजेश देशमुख ने कहा है कि वर्तमान में 30 अक्टूबर तक ओबीसी क्वान्टिफाइएबल डाटा संग्रहण का कार्य जारी है। उन्होंने समस्त ओबीसी परिवारों को अनिवार्य रूप से जानकारी दर्ज कराने की अपील की है।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
नीलमणी साहू
जिला सहसचिव
छ ग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ
जिला बस्तर
मो 9340501088
0 टिप्पणियाँ