Music

BRACKING

Loading...

पति ने की पत्नी की हत्या:पत्नी ने दहेज लाने से मना किया तो पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी, मां-बाप ने भी दिया साथ

 


शिवपुरी के शेरगढ़ में एक गर्भवती की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने दहेज लाने से मना किया तो पति ने पिता के साथ उसकी पीटकर हत्या कर दी। मौके बाद पत्नी की लाश को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पति अशोक ने अपने पिता भगीरथ लोधी और मां भाग्यवती के साथ मिलकर अपनी गर्भवती पत्नी नेहा (20) की हत्या की है। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने लाश को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या, मारपीट सहित दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ