डीपीएल अभय कुमार जैन एवं प्रेम प्रकाश सिरोलिया के साथ आनंदम सहयोगी प्रीति तिवारी तथा रातौर ग्राम के सक्रिय आनंदक प्रमोद रावत एवं अजय जाटव ने आनंदम टीम के रूप में रातौर ग्राम के 60 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त कर चुके वृद्धजनों का माल्यार्पण करते हुए अंगोछा उड़ाकर हाथों में श्रीफल तथा मिष्ठान रखकर सम्मान किया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि संपूर्ण आयोजन का खर्च आनंदम टीम से जुड़े सक्रिय आनंदक पीडब्ल्यूडी के एपीई श्री अक्षय कुमार जैन ने स्वेच्छापूर्वक सहर्ष वहन किया। सम्मान के पश्चात ग्रामवासियों से आनंद ग्राम के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम के सरपंच श्री महंतराम रावत तथा पंचायत सेक्रेटरी श्री राम सिंह शिवहरे ने रातौर को आनंदग्राम के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन आनंदम टीम को दिया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में निवासरत नागरिकों के जीवन को अधिक खुशहाल बनाने के उद्देश्य से राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक ग्राम को आनंदग्राम बनाने की पहल की गई है। संस्थान के इस लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु शिवपुरी जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा द्वारा जिले के रातौर ग्राम को आनंदग्राम के रूप में चयनित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ