Music

BRACKING

Loading...

महंगाई भत्ता दीपावली के पूर्व दे छत्तीसगढ़ सरकार-छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने कहा- दीपावली के पहले मिले बढ़ा हुआ डीए


 बिलासपुर 27 अक्टूबर 2021  छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार भी केंद्र के बराबर लंबित 14% डीए तत्काल दीपावली के पूर्व प्रदान करें, जिससे छत्तीसगढ़ के समस्त 4 लाख कर्मचारियों को लाभ हो। महंगाई आसमान चढ़कर बोल रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के हितों का ध्यान सरकार को रखना चाहिए।  कई राज्यों के द्वारा केंद्र के बराबर डीए प्रदान कर दिया गया है उसी तर्ज पर हमारे यहां भी लंबित 14% डीए दिया जाए ताकि समस्त कर्मचारियों सहित शिक्षक संवर्ग को दीपावली के पूर्व महंगाई भत्ता का लाभ मिले।

उपरोक्त मांग छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बनाफर, एवं समस्त पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार से की है। श्री बनाफर ने कहा कि अगर शासन जल्दी फैसला नहीं लेती है तो मजबूरन सभी कर्मचारियों को पुनः आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

उपरोक्त जानकारी महेन्द्र कुमार कौशिक प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ