शिवपुरी, आज 1 अक्टूबर को शिवपुरी पधार रहे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पोषण आहार संयंत्र को महिला स्वसहायता समूह को संचालित करने हेतु प्रदान करने वाले हैं।
इसके लिए गुना-शिवपुरी-अशोकनगर के सांसद डॉ.के.पी.यादव ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
सांसद डॉ.के.पी.यादव ने कहा है कि मैंने स्वयं पोषण आहार संयंत्र शिवपुरी का अवलोकन किया एवं स्व सहायता समूह की बहनों से मेरी मुलाकात हुई। उन्होंने अपनी समस्या के बारे में बताया जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह करते हुए अनुरोध किया था कि पोषण आहार संयंत्र शिवपुरी की संचालन व्यवस्था महिला स्व सहायता समूहों को सौंपी जाए। अब पोषण आहार संयंत्र शिवपुरी सहित प्रदेश में अन्य सात स्थानों पर स्थापित संयंत्रों को महिला स्व सहायता समूहों को उत्तरदायित्व सौंपने पर धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मुख्यमंत्री का यह निर्णय निश्चित ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
सांसद डॉ.के.पी.यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता जाहिर की। इससे गरीब वंचित महिलाओं और संस्थाओं को आय का जरिया प्राप्त हो सकेगा एवं समूह के सदस्य आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।
0 टिप्पणियाँ