Music

BRACKING

Loading...

ग्राम रातौर को आनंद ग्राम घोषित किया

 


शिवपुरी,   
राज्य आनंद संस्थान अपनी गतिविधियों के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में एक आनंदग्राम निर्मित करना है। इसी मंशा के अनुरूप आनंद संस्थान द्वारा कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा जी ने एक पत्र जारी कर शिवपुरी विकासखंड के अंतर्गत रातौर ग्राम को आनंद ग्राम घोषित किया है।
इस ग्राम में आनंद संस्थान की विविध गतिविधियां डीपीएल श्री अभय कुमार जैन एवं प्रेम प्रकाश सिरोलिया द्वारा आनंदम टीम शिवपुरी के समस्त मास्टर ट्रेनर्सआनंदम सहयोगी तथा सक्रिय आनंदकों के साथ संचालित की जाएंगी। शिवपुरी के जनपद सीईओ श्री गगन बाजपेई जीने भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
इसी क्रम में 1 अक्टूबर को राज्य आनंद संस्थान द्वारा मनाए जाने वाले विशेष दिवसों की श्रृंखला के अंतर्गत वृद्धजन दिवस शिवपुरी जिले में रातौर ग्राम में ही मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 01 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आनंदम टीम रातौर ग्राम पहुंचकर ग्रामवासियों से संपर्क कर, वहां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक सभा का आयोजन करके ग्राम के वृद्धजनों को सम्मानित करेगी तथा आनंदग्राम से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर ग्रामवासियों से चर्चा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ