Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 12 नवम्बर को




शिवपुरी  एनसीईआरटी द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की सीखने की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 12 नवंबर को होगा। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने प्रदेश के संबंधित सभी शिक्षकों को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकानाएँ दी हैं। श्री धनराजू ने शिक्षकों से कहा है कि विगत ढाई-तीन माह से जिस दिन के इंतज़ार में पूर्ण लगन और ईमानदारी के साथ तैयारी कर रहे थे, वह दिन अब केवल दो दिन दूर है। पूरा विश्वास है कि यह राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुरूप संपन्न होगा और सभी शिक्षकों की निष्ठा और विद्यार्थियों की मेहनत से हमारा मध्यप्रदेश बेहतर प्रदर्शन करेगा।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 के लिए सारी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गयी है। सी.बी.एस.ई. द्वारा नामांकित प्रेक्षक की उपस्थिति में यह सर्वे संपन्न होगा। जिलों में कलेक्टर द्वारा नियुक्त स्वतंत्र प्रेक्षक भी यह सुनिश्चित करेंगे कि सर्वे कार्य तय प्रक्रिया अनुरूप आयोजित हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ