Music

BRACKING

Loading...

भोपाल के वन विहार की टाइमिंग बदली:अब शाम 6 बजे तक खुला रहेगा नेशनल पार्क, 30 मिनट पहले इंट्री बंद होगी; फरवरी तक यही रहेगा शेड्यूल

 


भोपाल के वन विहार के खुलने और बंद करने की टाइमिंग बदल गई है। अब नेशनल पार्क शाम 6 बजे तक ही खुला रहेगा। इसके 30 मिनट पहले टूरिस्टों की इंट्री बंद की जाएगी। अगले साल फरवरी तक यही शेड्यूल रहेगा।

नेशनल पार्क की साल में 4 बार टाइमिंग बदलती है। इसके चलते ही नवंबर से टाइमिंग में बदलाव किया गया है। वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन ने बताया, ठंड में जल्दी सूर्यास्त हो जाता है। इस कारण शेड्यूल में बदलाव किया जाता है।

ऐसा रहेगा शेड्यूल

  • 1 नवंबर से 15 फरवरी तक सुबह 6.30 बजे से खुलेगा और शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा।
  • 16 फरवरी से टाइमिंग सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे तक रहेगी। यह शेड्यूल 15 अप्रैल तक रहेगा।
  • 16 अप्रैल से वन विहार के खुलने और बंद करने में 30-30 मिनट की बढ़ोतरी होती है। 31 जुलाई तक यह सुबह 6 से शाम 7 बजे तक खुला रखा जाता है।
  • 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक टाइमिंग सुबह साढ़े 6 से शाम साढ़े 6 बजे तक रहती है।

आधा घंटा पहले मिलेगी इंट्री

वन विहार में इंट्री आधा घंटा पहले यानी शाम 5.30 बजे तक दी जाएगी। ताकि, 6 बजे तक पार्क से टूरिस्ट चले जाए।

दो दिन बंद रहने के बाद आज खुलेगा पार्क

गुरुवार को दीपावली थी। इसके चलते पार्क बंद था। वहीं, शुक्रवार को वन विहार का साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसलिए शुक्रवार को भी यह बंद रहा। दो दिन बंद रहने के बाद शनिवार को पार्क खुलेगा और लोग जानवरों के दीदार कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ