जिला खेल परिसर शिवपुरी स्थित हॉकी मैदान अब पहले से ज्यादा अपग्रेड हो गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 1 करोड़ रु. की लागत से छह हाईमास्क लाइट लगा दिए हैं। इन छह हाईमास्क लाइट में करीब 96 लाइट लगी हैं। 28800 वाट क्षमता की उक्त लाइट्स की रोशन में अब रात में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैच खेले जा सकेंगे। क करोड़ की लागत से हाई मास्क लगाकर हॉकी मैदान को रात में होने वाले मैच के लिए विशेष रूप से तैयार कर दिया है। एक हाई मास्क में करीब 16 लाइट लगी हैं और हर लाइट 300 वाट की है।
दिल्ली की एक्सपर्ट टीम को शिवपुरी बुलवाकर लाइट्स का परीक्षण करना रह गया है लाइट्स लगने से हॉकी मैदान में अब रात में भी दिन जैसा माहौल प्रतीत होता है। आने वाले समय में हॉकी टूर्नामेंट दिन के अलावा रात में भी आयोजित कराए जा सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट के लिए अब शिवपुरी का हॉकी मैदान पूरी तरह बनकर तैयार है। अक्टूबर 2018 में बना हॉकी मैदान, एस्ट्रोटर्फ पर 1.25 करोड़ खर्च : माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में हॉकी मैदान का 11 अक्टूबर 2017 को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भूमिपूजन किया। मैदान बनने के बाद 2 अक्टूबर 2018 को खेल मंत्री के हाथों ही इसका लोकार्पण हुआ। हॉकी मैदान में 1.25 करोड़ की लागत से एस्ट्रोटर्फ बिछाई गई है। जिला खेल अधिकारी केके खरे ने बताया कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से हॉकी मैदान को अपग्रेड कराया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ