Music

BRACKING

Loading...

जिले में डीएपी एवं एनपीके खाद की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी

 


शिवपुरी   जिले में डीएपी, एनपीके, यूरिया एवं एसएसपी उर्वरक किसानों को  वितरित किया जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में एक अक्टूबर से अभीतक वितरण केंद्रों से 24836.95 मी.टन यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। जबकि 8188.05 मी.टन की अभी उपलब्धता है।

कृषि विभाग द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार इसमें विपणन संघ एवं सहकारी सोसाइटी द्वारा 12962.95 मे.टन यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है एवं 3581.05 मी.टन शेष है। निजी संस्थाओं द्वारा 11874 मी.टन यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। जबकि 4607 मी.टन अभी शेष है।

साथ ही कृषक बंधुओं को यह सलाह दी जाती है कि एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। यह कृषि के लिए लाभकारी है। इसके अलावा नैनो यूरिया भी एक अच्छा विकल्प है। किसान इफको द्वारा निर्मित नैनो यूरिया का उपयोग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ