Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : देहात थाना में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ दूसरी शिकायत


देहात थाने में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ यह दूसरी शिकायत है जो महिलाओं को लेकर तंग करने की शिकायत वार वार सामने आ रही है
 वही आज  बेड़िया समाज की कुछ महिलाएं गुरुवार दोपहर SP ऑफिस पहुंची और देहात थाने में पदस्थ एक आरक्षक गजेंद्र परिहार पर आरोप लगाया कि वह उनसे अवैध वसूली के लिए लगातार दबाब बना रहा है। इसी क्रम में एक महिला के बेटे अविनाश को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। महिलाओं का कहना है कि हमने अपना समाज, जगह सब छोड़ दिया। बेटियों की शादी कर दी। इसके बाद भी वसूली के लिए दबाब बना रहे हैं। महिलाओं के अनुसार आरक्षक को लगता है कि ये बेड़िया समाज से हैं, गरीब और कमजोर हैं। इसलिए पैसा देंगी। महिलाओं ने आरक्षक पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने इसे आरक्षक के खिलाफ षड्यंत्र बताया है  क्योंकि आरक्षक के खिलाफ लागातर अलग-अलग लोगों द्वारा की गई अलग-अलग शिकायत षड्यंत्र
और गुटबाजी के तहत की गई हैं। जो निराधार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ