Music

BRACKING

Loading...

भोपाल में PM के स्वागत की तैयारी:बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की दीवारों पर दिखेगी गोंड आर्ट, 15 पेंटिंग बन रही; आदिवासी समुदाय पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगे

 


भोपाल PM नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सज रही है। PM को यहां पर आदिवासी समाज की झलक भी दिखाई जाएगी। होशंगाबाद रोड स्थित BU (बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी) से लेकर हबीबगंज रेलवे स्टेशन तक आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में PM का स्वागत करेंगे। वहीं, BU की दीवारों पर गोंड पेंटिंग बनाई जा रही है। स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश देती पेंटिंग भी रहेंगी।

PM मोदी 15 नवंबर को भोपाल आएंगे। वे जंबूरी मैदान पर होने वाले जनजातीय सम्मेलन में 1 घंटा 15 मिनट रहेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से BU कैम्पस पहुंचेंगे। यहां से बाय रोड हबीबगंज स्टेशन जाएंगे। वे नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद इसी रास्ते से वापस BU कैम्पस में बने हेलिपेड पर आएंगे। यही वजह है कि BU से स्टेशन के बीच के रास्ते को चमकाया जा रहा है। अब तक साइकिल ट्रैक का रंगरोगन किया जा चुका है। BRTS कॉरिडोर को डस्ट फ्री करने के लिए डामरीकरण और सफाई की जा रही है। सर्विस रोड के डिवाइडर की रंगाई-पुताई, वीर सावरकर ब्रिज की रेलिंग से लेकर सड़क तक चमकाई जा रही है। 3 दिन में ही इस रूट की तस्वीर बदल गई है।

कलरफुल हो गया ट्रैक
PM मोदी होशंगाबाद रोड की एक लेन से आएंगे और वापस लौटेंगे। इस पर डामरीकरण किया जा चुका है। इस लेन के पास ही साइकिल ट्रैक भी है, जिसे कलरफुल किया जा रहा है। BRTS कॉरिडोर को डस्ट फ्री बनाने के लिए सफाई की गई है।



पेंटिंग में गोंड कला
BU की दीवारों पर करीब 15 गोंड पेंटिंग बनाई जा रहीं हैं। पेंटिंग में गोंड कला की झलक है। पेंटिंग आदिवासी समाज के लोग बना रहे हैं, जो भोपाल में ही रहते हैं। पेंटिंग में जंगल, पशु-पक्षी की झलक दिखाई दे रही है।

2 km में ऐसे बढ़ा रहे खूबसूरती

  • BU कैम्पस से हबीबगंज रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 2 KM है।
  • होशंगाबाद रोड पर डामरीकरण कराया गया है। वहीं, BRTS कॉरिडोर को डस्ट फ्री करने के लिए सफाई की जा रही है।
  • BU की दीवारों पर पेंटिंग बनाने का काम जारी है।
  • साइकिल ट्रैक पर रंगरोगन किया जा रहा है। 200 मीटर के ट्रैक को पीएम के आने से पहले रंगरोगन कर दिया जाएगा।
  • वीर सावरकर ब्रिज के मौजूदा कलर और डिजाइन को एक समान कलर में किया जा रहा है।
  • सड़क किनारे पॉम समेत सजावटी और फूल वाले पौधे लगाए जा रहे हैं।
  • 3 दिन करेंगे रिहर्सल
    PM मोदी के आने से पहले 3 दिन का रिहर्सल होगी, जो शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसमें पुलिस, जिला प्रशासन समेत अन्य विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। जिस रूट से प्रधानमंत्री आएंगे वहां से भी काफिला गुजरेगा। सिक्युरिटी, ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट आदि पर फोकस रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ