निःशुल्क चिकित्सा शिविर में हुई 100 से अधिक बच्चों की जांच
कार्यक्रम का आयोजन शक्तिशाली महिला संगठन समिति के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के आरबीएसके की टीम, डॉ.अर्पित बंसल की टीम, जिला टीबी अधिकारी डॉ.आशीष व्यास के मुख्य देखरेख में महिला बाल विकास के साथ मिलकर किया गया।
अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि आज आयोजित किए गए मानसिक स्वास्थ्य एवं संवाद, टीबी जांच एवं सामान्य जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों की जांच जिला टीबी अधिकारी डॉ.आशीष व्यास, डॉ.नीरज सुमन, डॉ.यशस्वी मेहता के द्वारा की गई। मन कक्ष के डॉ.अर्पित बंसल द्वारा 5 वर्ष तक के मानसिक विकलांग बच्चों की जांच एवं मानसिक संवाद में कहा कि मानसिक रोगी का इलाज संभव है, इन मानसिक मरीजों के साथ सामान्य मरीज की तरह अच्छा व्यवहार हो जिससे कि मानसिक स्वास्थ्य को समय पर ठीक किया जा सकें।
कार्यक्रम में डॉ.यशस्वी मेहता ने कहा कि कुपोषित बच्चों को एवं उनकी माताओं को खासतौर से ध्यान में रखते हुए उनका मौके पर वजन, लंबाई एवं एमयूएसी कराए, गर्भावस्था में पोषण का विशेष ध्यान रखें और 6 माह तक बच्चों को केवल स्तनपान कराए।
कार्यक्रम में जिला टीबी अधिकारी डॉ.आशीष व्यास के द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। शक्तिशाली महिला संगठन की पूजा शर्मा के द्वारा एक स्पाईनल कोर्ड की टीबी से ग्रसित मरीज कुमारी ज्योति आदिवासी को देखा एवं कहा कि यह बहुत गंभीर स्पाईनल कोर्ड की टीबी है, इसको 18 माह तक लगातार ईलाज लेना होगा तो यह ठीक हो सकती है अन्यथा यह बच्ची आगे जाकर खड़ी भी नही हो सकती। बच्ची को पूर ईलाज कराने पर 9 हजार रुपये का भुगतान जिला टीबी अस्पताल द्वारा किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा को पूरी दवाई समय पर खिलाने पर 1 हजार रुपये प्रोत्साहन के तौर पर प्रदान किया जायेगा। संस्था द्वारा ज्योति आदिवासी को 18 माह तक विशेष पोषण आहार देने का बीड़ा उठाया जिससे कि ज्योति आदिवासी को अच्छी दवा के साथ अच्छा पोषण मिल सकें। कार्यक्रम में डॉ. व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि अगर किसी को भी 15 दिन तक खांसी, बुखार, वजन का कम होना, भूख कम लगना, खांसी में खून आना, छाती में दर्द होना इत्यादि लक्षण होने पर तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में जाए और अपनी खखार की जांच कराए। कार्यक्रम में मानसिक रोग से पीड़ित दो मरीजो का ईलाज डॉ.अर्पित बंसल ने किया एवं इनका विकलांगता का सर्टीफिकेट बनाकर इनको सामाजिक न्याय विभाग से हर महीने 500 रुपये किस्त मरीज के खाते में सहायता के रुप मे आने लगेंगे।
कार्यक्रम में जिला टीबी अधिकारी डॉ. आशीष व्यास, मन कक्ष के डॉ. अर्पित बंसल, रवि गोयल, डॉ. नीरज सुमन, डॉ. यशस्वी मेहता, एएनएन जिला टीबी अस्पताल शिवपुरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा एवं शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम सुपोषण सखी भूरी आदिवासी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ