Music

BRACKING

Loading...

स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगाया निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर सम्पन्न

23 बच्चों का भोपाल में होगा इलाज



शिवपुरी,  / 
मानव स्वास्थ्य को लेकर समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से  एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्थानीय जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजू बाथम, सीएमएचओ डॉ.पवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर मौजूद रहे।  
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष ला.राकेश जैन एवं सचिव हेमंत नागपाल ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में करीब 200 से अधिक मरीजों ने पंजीयन कराकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण में 85 बच्चों व 23 पुरूषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 23 बच्चों को हृदय रोग से पीड़ित पाया। जिनका इलाज भोपाल के मेदांता अस्पताल में जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जाएगा। शिविर की शुरूआत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित शिविर को सराहा। कार्यक्रम का संचालन महिपाल अरोरा ने जबकि आभार प्रदर्शन सचिव हेमंत नागपाल द्वारा व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ