उन्होंने बताया कि इसमें विपणन संघ एवं सहकारी सोसाइटी द्वारा यूरिया 406 मी.टन, डीएपी 148 मी. एनपीके 22 मी.टन तथा एसएसपी 25 मी.टन का वितरण किया गया है। निजी संस्थाओं द्वारा यूरिया 302 मी.टन, डीएपी 146 मी.टन, एनपीके 23 मी.टन का वितरण और एसएसपी खाद 429 मी.टन का वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी 4738 मी टन यूरिया, 557 मी टन डीएपी, 678 मी टन एनपीके और 6003 मी टन एसएसपी की उपलब्धता है।
कृषक बंधुओं को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही सभी को सलाह दी जाती है कि एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। यह कृषि के लिए लाभकारी है। इसके अलावा नैनो यूरिया भी एक अच्छा विकल्प है। किसान इफको द्वारा निर्मित नैनो यूरिया का उपयोग कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ