शिवपुरी / राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 का कार्य पूर्ण निष्ठा से किया जा रहा है। शिक्षकों के प्रयासों से बच्चे भी सर्वे में भाग लेने के लिए उत्सुक है। विगत दो माह से बनी गति बाधित न हो इस हेतु दिवाली की अवकाश के दौरान गृह कार्य, विशेष कक्षाएं संचालित करने हेतु समय समय पर सुझाव अथवा निर्देश प्रसारित किये गए है।
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस द्वारा जारी निर्देशों के तहत ज़िलों द्वारा अवकाश के दौरान एनएएस तैयारी हेतु आदेश भी जारी किये गए है। बिना कोई आदेश के कई जिलों में शिक्षक साथियों द्वारा अवकाश के दिनों में भी तैयारी जारी रखा है। 4, 5 और 6 नवम्बर को न ही शाला संचालन करने की न ही विशेष सत्र आयोजन करने की बाध्यता रहेगी। शेष अवकाश के दिनों में ज़िलों में कलेक्टर या अन्य संभागीय एवं जिला स्तर के अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार विशेष तैयारी की जा सकेगी। दिवाली अवकाश के दौरान पालकों की सहमति से गृह कार्य जारी रहेगा। मुझे पूरा विश्वास है की आप सभी के सम्मिलित प्रयास से मध्यप्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
0 टिप्पणियाँ