शिवपुरी त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन में मतदान केन्द्रों के भवन अथवा नाम परिवर्तन किए जाने ऑनलाईन कंट्रोल टेबल खोलने की अनुमति महाप्रबंधक एमपीएसईडीसी भोपाल को प्रदाय कर निर्देशित किया गया है। जिसके तहत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एमपीएसईडीसी भोपाल से तत्काल संपर्क स्थापित कर उक्त कार्रवाई सम्पन्न किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमेश शुक्ला ने संबधित अनुविभागीय अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि 8 नवम्बर को प्रातः 9 बजे संबंधित तहसीलदार मय सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सहित स्थानीय निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी पर अनिवार्य रूप से उक्त कार्य त्रुटि सहित सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
0 टिप्पणियाँ