शासकीय विद्यालयों में संचालित हो ट्यूशन की क्लास
राजकुमार शर्मा राजू-
शिवपुरी ब्यूरो। वर्षों से शिक्षा व्यवस्था वैसे ही कठिन दौर से गुजर रही है। कोविड काल के कारण पढ़ाई बच्चों की चौपट हो गई। आनलाइन, आफलाइन पढ़ाई के नाम पर अध्यापन कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रही सही कसर विद्यालयों में पदस्थ शिक्षिका सुनीता आर्य के ज्ञान के स्तर से पता चल रहा हैं उदाहरण के लिए कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम झाड़ेल पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर, पायगा, पिपरौदा में माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का हालत बहुत ही दयनीय बनी हुई हैं। क्योंकि जो शिक्षिका छात्र एवं छात्राओं को अध्यापन का कार्य कराती हैं उनको स्वयं जिले के जिलाधीश तक का नाम पता नहीं हैं और इतना ही नहीं जिस क्षेत्र में विद्यालय हैं वहां अनुविभागीय अधिकारी का नाम तक नहीं बता पा रही हैं। वहीं अपने शिक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी का नाम पता नहीं होना कहीं न कहीं शिक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े करता हैं। एक शासकीय विद्यालय में प्राईवेट शिक्षक के माध्यम से पर्याप्त स्टाफ न होने से और शिक्षा व्यवस्था के बुरे हाल हैं।
181 की शिकायत के बाद भी नहीं हुई लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही
झाड़ेल निवासी उदयराज गुर्जन ने अपने गांव की शिक्षा व्यवस्था को सही करने के लिए सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत की इसके बाद शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारी दोहरे ने शिकायत कटवाने फोन लगाया तो गांव के देशराज गुर्जर, अशोक गुर्जर, एवं छोटू जाटव ने कहा कि हमारे यहां प्रत्येक दिन शिक्षक नहीं आते हैं। जिसे हमारे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही हैं। इसलिए 181 की शिकायत की हैं। दोहर ने कहा कि हम शिक्षिका की अनुपस्थिति लगाकर उनकी वेतन कटवा देंगे अभी आप इस शिकायत को बंद करा दो। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही नहीं करते हैं।
मदनपुरा का शिक्षक स्कूल समय में निकल वा रहा था मोटर
कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर में पदस्थ शिक्षक मुरारीलाल धाकड़ स्कूल समय में अपने घर का काम कर रहा था और जब उससे फोन पर बात की तो उन्होंने साफ शब्दों कहा कि मेरे हाथ में लग गर्ई हैं मेरे घर पर मोटर निकलवाने वाली जुगाड़ लगी हुई हैं। अभी में स्कूल आता हूं। लेकिन विद्यालय में बच्चे खेल रहे थे। उनका कहना था कि एक प्राईवेट शिक्षक हमें पढ़ाने आता हैं उसके एवज में 300 रूपए हमें प्रत्येक शिक्षक के माने देते हैं।
शिक्षा व्यवस्था को ठीक कराने मुख्यमंत्री से मिलूंगा: वीरेन्द्र रघुवंशी
कोलारस विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को ठीक कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। विधायक रघुवंशी ने कहा कि मैं आज ही भोपाल निकल रहा हूं और शिक्षक विहिन शालाओं को मर्ज कराकर छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा से वंचित नहीं होने दूंगा। स्कूल न जाने वाले शिक्षकों पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए डीईओ से संपर्क करूंगा।
0 टिप्पणियाँ