ग्वालियर 19 माह बाद एक बार फिर से नगर निगम ने ओल्ड हाईकोर्ट के पास और राजीव प्लाजा के पीछे बनी मल्टी लेवल पजल पार्किंग को शुक्रवार को शुरू करा दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दोनों पार्किंग को पुन: शुरू कराकर दुकानदार और शहरवासियों से वाहन सड़क पर न लगाकर पार्किंग स्थल पर लगाने की बात कही है।
इधर आयुक्त कन्याल ने निर्देश दिए हैं कि पार्किंग के आसपास सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर चालान बनाया जाएगा। ज्ञात रहे मल्टी लेवल पजल पार्किंग शुरू करने के मुद्दे को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। एएसपी हितिका वासल ने पार्किंग के पास दो जगह खुली भूमि को पार्किंग घोषित करने के लिए आयुक्त से कहा, जिस पर उन्होंने मौखिक स्वीकृति दे दी।
राजीव प्लाजा की पार्किंग में 42 व ओल्ड हाईकोर्ट के पास 34 चार पहिया वाहन खड़े करने की सुविधा
निगम ने साल 2020 में दो पजल पार्किंग शुरू की थीं। कुछ समय चलने के बाद पार्किंग में तकनीकी खराबी आती चली गई और ऊपर के प्लेटफार्म पर वाहन पहुंचना बंद हो गए। गौरतलब है कि दोनों पार्किंग पर 4.90 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई थी।
ये है सुविधा शहर में पहली बार दो मल्टी पजल पार्किंग बनाई गई थीं। इन दोनों पर 4.90 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। राजीव प्लाजा की पार्किंग पर 42 और ओल्ड हाईकोर्ट के पास बनी पार्किंग पर 34 चार पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। पार्किंग मार्च 2020 से बंद थी
0 टिप्पणियाँ