जन भागीदारी से ग्राम स्वराज का सपना पूरा होगा- न्यायाधीश
शिवपुरी, अनुभाग पिछोर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेमरी में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गतदिवस अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 श्री मोहित रघुवंशी के द्वारा अखिल भारतीय जागरूकता के अन्तर्गत पंचायत राज व्यवस्था, पंचायत एक्ट, वन अधिनियम सहित विधिक सेवा के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्वराज का सपना तभी साकार होगा जब जनभागीदारी होगी।
प्रत्येक व्यक्ति को पंचायत द्वारा निर्धारित बैठक में उपस्थित होकर कार्य योजना तैयार कराए जिससे गाँव का समग्र विकास हो। हर व्यक्ति को रोजगार मिले। ऐसी कार्य योजना तैयार करे। लोगों को अपने अधिकारों के लिए कैसे आगे आएं इसके लिए समझाइश दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन संवाद मित्र सुरेन्द्र शर्मा द्वारा किया तथा आभार व्यक्त सेमरी सचिव अजब सिंह लोधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार पवन पाठक, सरपंच बृजेन्द्र योगी, एएनएम वैजंती बंसकार, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ