Music

BRACKING

Loading...

पांच दिवसीय ऑनलाइन अल्पविराम कार्यक्रम आज से

 


 
शिवपुरी, 
राज्य आनंद संस्थान द्वारा ऑनलाइन अल्पविराम कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पांच दिवसीय ऑनलाइन अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन 15 से 19 नवंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 से 12.30 प्रतिदिन वेबैक्स एप के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अल्पविराम, हम अपने जीवन में संतुलन कैसे ला सकते हैं तथा अपने आप मानसिक तनाव से मुक्त होकर आनंद प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। आप स्वयं, अपने परिवारजनों तथा परिजनों का इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में आप राज्य आनंद संस्थान की www.anandsansthanmp.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला आनंद संस्थान के डीपीएल कार्यालय शिवपुरी में भी संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ