प्रदर्शनी को देखने लोगों की उमड़ी भीड़,
दर्शक ले रहे छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की जानकारी,
जांजगीर-चांपा, 1 नवंबर,2021/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज 1 नवंबर को जांजगीर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में राज्योत्सव समारोह स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी को आम जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी को देखने आज दोपहर से ही दर्शकों का तांता लगा हुआ है।
प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रमों, उनके द्वारा जिले को दी गई सौगातें, फ्लैगशिप योजनाओं,नरवा, गरवा ,घुरवा अऊ बाड़ी, गौठान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, विकास कार्यों, प्रवासी मजदूरों को जिले में वापस लाने के लिए संचालित किए गए स्पेशल श्रमिक ट्रेन, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना,राम वन गमन परिपथ विकास,नरवा विकास योजना,गोठानों की आर्थिक गतिविधियों, आकांक्षा योजना, लोकवाणी,एपीएल परिवारों को राशन कार्ड,राशन वितरण, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर, जिला प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों आदि योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।
प्रचार सामग्रियों का वितरण-
जनसंपर्क के फोटो प्रदर्शनी स्टाल में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार साहित्य का वितरण किया जा रहा है। स्टाल से जांजगीर चांपा जिले की ग्राम मेहदा की शीतल किरण,अन्नू किरण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं एम एस सी उत्तीर्ण कन्हाई बंद की रश्मि पटेल,मीना पटेल, रावाभाठा नवागढ़ के हीरा रात्रे, नवागढ़ विकासखंड के ग्राम धाराशिव की कुसुम सहित राज्योत्सव स्थल पर आए अन्य सैकड़ों लोगों को प्रचार सामग्रियों का अब तक वितरण किया जा चुका है।

0 टिप्पणियाँ